सहारनपुर, फरवरी 27 -- प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों ने शुक्रवार को आईआईटी रुड़की सहारनपुर कैंपस का भ्रमण कर वहां की तकनीकी प्रणाली को समझने का प्रयास किया। कस्बे के अंबाला रोड स्थित दयाचंद जैन इंटर कॉलेज से कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ संजय शर्मा, बीईओ सहदेव गंगवार, चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार तथा मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। संस्थान पहुंचकर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। विशेष रूप से बच्चों ने देखा कि किस प्रकार लकड़ी से कागज का निर्माण किया जाता है। भ्रमण के दौरान उन्होंने तकनीकी कार्यप्रणाली को समझते हुए जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे। बीईओ सहदेव गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास क्षेत्र के 56 विद्यालयों से 100 छात्र-छात्राओं की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.