आईआईटी के 1120 छात्रों को मिला जॉब ऑफर
धनबाद, मई 21 -- धनबाद, अमित वत्स। आईआईटी के 2026 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले है। संस्थान के 1120 से अधिक छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की विभिन्न कंपनियों ने जॉब ऑफर किया है। कैंपस प्लेसमेंट के लिए तीन सौ से अधिक कंपनियां ऑफलाइन व ऑनलाइन पहुंचीं। अहम यह है कि यूजी के 78.73 फीसदी छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है। छात्रों को औसतन 18.5 लाख सलाना पे-पैकेज मिला है। विभिन्न कंपनियों ने 205 छात्र-छात्राओं को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) दिया है। जानकारों का कहना है कि थर्ड ईयर के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप ऑफर मिला है। छात्रों को औसतन 70 हजार रुपए इंटर्नशिप स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं जानकारों का कहना है कि वर्ष-2025 में बीटेक के 87.80 फीसदी छात्रों का कैंपस हुआ था। वर्ष-2026 में अबतक 78.73 फीसदी यूजी छात्रों के प्लेसमेंट की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.