धनबाद, मार्च 29 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के स्टूडेंट जिमखाना (एसजी) के नए अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंह चुने गए हैं। शनिवार को हुए चुनाव के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें स्टूडेंट सीनेट चेयरपर्सन पद पर एम विनय, जनरल सेक्रेटरी (साइंस एंड टेक्नोलॉजी) अदवित भोर, जनरल सेक्रेटरी (स्पोर्ट्स एंड गेम्स) सुमंता कुमार साहू, जनरल सेक्रेटरी (मीडिया एंड कल्चर) दक्ष दीक्षित और फाइनेंस कन्वेनर एन लिकिता विजयी रहे। परिणाम जारी होने के बाद देर रात तक कैंपस में छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। संस्थान में शनिवार को छात्र संगठन के चुनाव को लेकर सुबह से ही न्यू लेक्चरर हॉल कॉम्प्लेक्स में गहमागहमी रही। 31 सीनेटर पदों के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 5231 मतदाताओं में से 4456 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 85.18 प्रतिशत रहा। वोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.