लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताप्राविधिक शिक्षण संस्थानों में नवाचार, अनुसंधान व उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। अब छात्रों को एआई, स्पेस टेक्नोलॉजी व ईवी के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी में दक्ष बनाया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) इंदौर व आईआईटी मंडी के साथ मिलकर प्राविधिक शिक्षा विभाग तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा।गुरुवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विधानमंडल स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आईआईटी इंदौर व आईआईटी मंडी का प्रस्तुतिकरण देखा। जिसमें ईवी, स्पेस टेक्नोलॉजी, एआई आधारित स्किल डेवलपमेंट, शिक्षकों के क्षमता विकास व युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष बनाने से जुड़े नवाचारों पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। वहीं एकेटीयू में अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित विश...