आईआईटी के साथ टेक लॉन्चपैड का शुभारंभ
कानपुर, मई 31 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर और फिक्की फ्लो ने एआई एंड इमर्जिंग टेक लॉन्चपैड का रविवार को शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य देशभर के स्कूली छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिज़ाइन थिंकिंग और उद्यमिता से परिचित कराना है। आईआईटी कानपुर में आयोजित प्रथम आवासीय बैच में कक्षा 07 से 12 तक के 30 छात्रों ने भाग लिया। ये छात्र देश के 10 से अधिक शहरों कोलकाता, कोयंबटूर, विशाखापट्टनम, इंदौर, सिलीगुड़ी और कानपुर से हैं। आईआईटी कानपुर के ऑफिस ऑफ आउटरीच एक्टिविटीज के अंतर्गत संचालित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. जे. रामकुमार एवं डॉ. मधुकर वार्ष्णेय ने किया। कृति श्रॉफ ने कहा कि फिक्की फ्लो का मानना है कि नवाचार की शुरुआत कम उम्र से ही होनी चाहिए। फ्लो युवा प्रतिभाओं को केवल एआई सीखने के लिए ही नहीं, बल्कि उपयोग के लिए प्रेरित करता है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.