धनबाद, सितम्बर 30 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद में वर्ष 2027 बैच के सात विद्यार्थियों को वीजा ने प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) दिया है। इनमें मैथ एंड कंप्यूटिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं एक्सॉनमोबिल (वेल्स इंजीनियर) ने एक, एक्सॉनमोबिल (रिज़र्वॉयर इंजीनियर) 1, जेप्टो ने डेटा साइंटिस्ट के लिए 1, जेप्टो (एसडीई) ने चार समेत अन्य कंपनियों ने भी छात्र-छात्राओं को पीपीओ के माध्यम से जॉब ऑफर किया है। अब तक आईआईटी आईएसएम धनबाद के सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को पीपीओ मिल चुका है। इनमें कई नामी-गिरामी कंपनियां भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...