धनबाद, अगस्त 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी आईएसएम धनबाद के सीनियर रिसर्च फेलो साजल कुमार प्रमाणिक ने जर्मनी के स्टुटगार्ट स्थित स्टुटगार्ट मीडिया यूनिवर्सिटी (हॉखशुले डेर मेडियन) में आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस कंप्यूटर ग्राफिक्स और इमेज प्रोसेसिंग में शोध प्रस्तुत किया। यह रिसर्च ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) की पहचान के लिए मल्टीमॉडल फ्यूजन अप्रोच के मूल्यांकन पर आधारित है। कंप्यूटर विजन तथा मेडिकल इमेज एनालिसिस के क्षेत्र से जुड़ी है। शोध में काला मोतियाबिंद से संबंधित बेंचमार्क पर अलग-अलग मल्टीमॉडल फ्यूजन तकनीकों की क्षमता का मूल्यांकन किया गया है। मेडिकल इमेज एनालिसिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर विजन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए यह रिसर्च महत्वपूर्ण है।कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के साजल ने कहा भारत ...