आईआईटी के शोधार्थी को 40 लाख सालाना पे-पैकेज
धनबाद, सितम्बर 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पीएचडी शोधार्थी डॉ शत्रुघ्न ठाकुर को इटली की हंसा टीएमपी में डिजाइन इंजीनियर के पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव मिला है। वे 40.65 लाख सालाना पे-पैकेज पर इटली के मोडेना में कार्य करेंगे। डॉ ठाकुर ने अपना पीएचडी शोध कार्य डॉ अजीत कुमार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के मार्गदर्शन में पूरा किया। ज्वाइंट पीएचडी के तहत आईआईटी के साथ पीएचडी के अंतिम चरण के दौरान एक वर्ष कर्टिन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया में बिताया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय अकादमिक व शोध वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। पीएचडी गाइड डॉ अजीत कुमार ने कह कि अपने शोधार्थी को पीएचडी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैरियर की नई शुरुआत करते देखना उनके लिए गर्व का क्षण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.