आईआईटी के शताब्दी वर्ष पर कांसेटो में तकनीक व नवाचार का प्रदर्शन
धनबाद, अक्टूबर 7 -- वर्ष 1926 को स्थापित आईआईटी आईएसएम धनबाद वर्ष 2026 में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस वर्ष आईआईटी धनबाद के विद्यार्थियों के टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट कांसेटो को खास उत्सव बनाया गया है। एक मंच पर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, क्रिएटिविटी और कंपीटीशन का संगम दिखेगा। 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित कांसेटो की शुरुआत 8 अक्तूबर की शाम जीरो डे से होगा। जीरो डे पर सुबह नौ बजे से 24 घंटे का केस चैलेंज शुरू होगा। वहीं शाम पांच से सात बजे तक मुख्य सभागार में उद्घाटन समारोह समेत अन्य आयोजन होंगे। आईआईटी धनबाद कैंपस को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मुख्य प्रतियोगिता 9 से 11 अक्तूबर तक निर्धारित है। छात्रों की इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस अवधि में लगभग 100 प्रतियोगिताएं होंगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.