धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद। आईआईटी में भौतिकी विभाग की ओर से आईआईटी दिल्ली के ऊर्जा विज्ञान व अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य हरित ऊर्जा तकनीक, ऊर्जा रूपांतरण व ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध एवं तकनीकी प्रगति पर विचार-विमर्श के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना था। मुख्य अतिथि सिंफर के निदेशक प्रो. एके मिश्रा ने ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान और उद्योग के बीच सहयोग को समय की जरूरत बताते हुए सतत व स्वदेशी ऊर्जा समाधान विकसित करने पर जोर दिया। मौके पर आईआईटी के प्रो वीके राय विभागाध्यक्ष, भौतिकी, प्रो आरबी चौधरी संयोजक, प्रो एसके शर्मा और प्रो शालू समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.