आईआईटी के प्रो. संजीव कुमार रघुवंशी को आईईटीई-सीईओटी अवॉर्ड
धनबाद, सितम्बर 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. संजीव कुमार रघुवंशी को ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित आईईटीई सीईओटी अवॉर्ड 2026 (बायएनियल) के लिए चुना गया है। प्रो. रघुवंशी को यह पुरस्कार पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ के डॉ सिमरनजीत सिंह के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। यह पुरस्कार ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में मटेरियल्स, डिवाइसेज, सर्किट्स, टेक्नोलॉजीज, सिस्टम्स और एप्लीकेशंस में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। 25-26 सितंबर को कोलकाता में आयोजित होने वाले 69वें एनुअल आईईटीई कन्वेंशन के दौरान प्रदान किया जाएगा।प्रो. रघुवंशी ने कहा आईईटीई सीईओटी अवॉर्ड के लिए चुना जाना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। मैं इस सम्मान को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.