कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शंकर प्रसाद रथ को शिक्षण, शोध और संस्थान के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किया। इस वर्ष देशभर के 21 शिक्षकों को यह सम्मान दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को प्रदान किए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारपुरस्कार की स्वीकृति प्रोफेसर शंकर प्रसाद रथ ने कहा कि 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। मैं इस सम्मान के लिए स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित और आभारी महसूस करता हूं। मैं इसे केवल अपनी उपलब्धि न...