आईआईटी के पूर्व छात्र व निदेशक बने नीति आयोग के सदस्य
कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र व पूर्व निदेशक प्रो. अभय करंदीकर को नीति आयोग का फुलटाइम मेंबर नियुक्त किया गया है। प्रो.करंदीकर वर्तमान में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से वर्ष 1988 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से एमटेक करने के बाद वर्ष 1995 में संस्थान से ही पीएचडी की डिग्री पूरी की। वे अप्रैल-2018 से सितंबर-2023 तक आईआईटी कानपुर के निदेशक भी रहे हैं। आईआईटी बांबे के प्रोफेसर करंदीकर ने कानपुर में अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा दिया। 5जी तकनीक पर प्रो.करंदीकर ने अहम रोल अदा किया। संस्थान निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल समेत सभी वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए बधाई दी। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में अब ऑनलाइन कोर्स म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.