धनबाद, सितम्बर 8 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र अंशुमान अग्रवाल की इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी कंपनी मिनिमैक सिस्टम्स पुणे ने प्री-सीरीज ए फंडिंग राउंड में Rs.30 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपनी टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने, नए सिस्टम तैयार करने, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और ज्यादा इंडस्ट्रीज तक अपनी सेवाएं पहुंचाने में करेगी।

मिनिमैक सिस्टम्स की स्थापना आईआईटी धनबाद में अपने अनुभव को याद करते हुए अंशुमान ने कहा कि संस्थान ने उन्हें किसी समस्या के सिर्फ लक्षण देखने की बजाय उसके असली कारण को समझना सिखाया। उन्होंने कहा कि यही सोच आज भी मिनिमैक की तकनीक और काम करने के तरीके का आधार है।

तकनीकी उपाय और उपलब्धियाँ 2012 में शुरू हुई मिनिमैक सिस्टम्स इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होने वाले लुब्रिकेंट यानी मशीनों में इस्तेमाल होनेवाले तेल...