आईआईटी के पीएचडी स्कॉलर की संदिग्ध हालात में मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी दिल्ली के पीएचडी स्कॉलर की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र 18 अगस्त को मुनिरका गांव स्थित किराए के कमरे में घायल और बेहोशी की हालत में मिला था। इसके बाद से उसका इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा था। रविवार को किशनगढ़ थाना पुलिस ने आईआईटी दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने किराए के कमरे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब्त कर लिया है। छात्र के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला छात्र मनीष आनंद मुनिरका गांव में किराए के कमरे में रहता था। मनीष ने वर्ष 2024 में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लिया था। 18 अगस्त को वह पूरे दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.