धनबाद, मार्च 19 -- धनाबद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा को इंजीनियरिंग (एनर्जी व एयरोस्पेस सहित) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित श्री ओमप्रकाश भसीन अवॉर्ड 2023 के लिए चुना गया है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी में नेशनल डेवलपमेंट पर असर डालने वाले महत्वपूर्ण कार्यों को मान्यता देता है। इसके तहत एक लाख रुपए दिया जाता है। पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ राजा रमन्ना, डॉ के कस्तूरीरंगन, प्रो केएल चोपड़ा, डॉ आरए माशेलकर समेत बड़े वैज्ञानिकों को भी यह अवॉर्ड मिल चुका है। प्रो मिश्रा को पावर सिस्टम्स, रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन और स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी में उनके अग्रणी कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। संस्थान के शिक्षकों और छात्रों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.