धनबाद, अप्रैल 13 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के रसायन एवं केमिकल बायोलॉजी विभाग के तीन युवा फैकल्टी सदस्यों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। संस्थान की प्रो. अनन्या बनिक, प्रो. जादब माझी और प्रो. सुनील पुलेटिकुर्ति को प्रधानमंत्री अर्ली कॅरियर रिसर्च ग्रांट (पीएम ईसीआरजी) से सम्मानित किया गया है। यह अनुदान शुरुआती कॅरियर के शोधकर्ताओं को उनके नवाचारपूर्ण और प्रभावी शोध कार्यों के लिए दिया जाता है। इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. सुमंत कुमार पाधी ने कहा कि यह सम्मान युवा शिक्षकों की उत्कृष्ट शोध क्षमता और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल व्यक्तिगत स्तर पर शोधकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि संस्थान में उच्चस्तरीय शोध के वातावरण को भी मजबूती मिलेगी।पीएम ईसीआरजी देश के सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.