धनबाद, मार्च 28 -- ओडिशा सरकार के ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी) व आईआईटी धनबाद के टैक्समिन के बीच एमओयू हुआ है। सुरक्षित और सतत खनन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षमता निर्माण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए दोनों संस्थानों ने एमओयू किया है। आईआईटी धनबाद उपनिदेशक एवं टैक्समिन फाउंडेशन के परियोजना निदेशक प्रो. धीरज कुमार व ओएमसी निदेशक (एचआर) आलोक कुमार पाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। समझौते के तहत दोनों संस्थान प्रशिक्षण कार्यक्रम, नीति आधारित शिक्षण पहल और नवाचार केंद्रित गतिविधियों पर मिलकर काम करेंगे। इसका उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान और शैक्षणिक साझेदारी के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार खनन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। यह सहयोग ओएमसी की संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ करने और प्रबंधकीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.