वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। छुट्टियों में घूमने के लिए स्पीति वैली (हिमाचल प्रदेश) गए आईआईटी बीएचयू के छात्र लव सुभाष की सोमवार की शाम मौत हो गई। लव सुभाष आईडीडी पंचम वर्ष कंप्यूटर साइंस का छात्र था। छात्र की मौत की सूचना पर आईआईटी में शोक की लहर दौड़ गई। परीक्षाएं खत्म होने के बाद होली की छुट्टी में लव आईआईटी के ही चार दोस्तों के साथ स्पीति वैली घूमने गया था। साथियों ने बताया कि सोमवार को ऑक्सीजन की कमी से उसकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। मगर अस्पताल पहुंचाने तक उसकी मौत हो गई। लव सुभाष अहमदाबाद का रहने वाला था। दिसंबर में हुए कैंपस प्लेसमेंट में उसका चयन एक कंपनी में हो गया था। साथियों ने बताया कि लव पढ़ने में तेज था और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहता था। उसने पढ़ाई खत्म कर घूमने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.