आईआईटी की 10 छात्राओं को हर साल मिलेगी स्कॉलरशिप
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी और मार्टिन इंजीनियरिंग के बीच बुधवार को छात्राओं की उच्च शिक्षा को सपोर्ट करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत मार्टिन इंजीनियरिंग अपने सीएसआर के जरिए आईआईटी की 10 मेधावी छात्राओं को हर साल पांच लाख रुपए की स्कॉलरशिप देगी। यह स्कॉलरशिप आर्थिक कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो संजय मंडल ने की। प्रो अजीत कुमार लीड को-ऑर्डिनेटर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से जरूरतमंद मेधावी छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देगी। मौके पर आईआईटी के प्रो संजय मंडल, प्रो अजीत कुमार, प्रो निरंजन कुमार और मार्टिन इंजीनियरिंग के जेनरल मैनेजर अश्विनी खूंटे, नेशनल सेल्स हेड दीपक सरदेसाई, तुषार मोदी, देबज्योति डे व राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.