आईआईटी की समृद्ध विरासत का प्रमाण है 'अनंत सरोवर'
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। किसी भी महान शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं होती। उसकी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं उन महान विभूतियों के सम्मान से भी होती है जिन्होंने संस्थान के विकास में अमूल्य योगदान दिया है। ये बातें आईआईटी बीएचयू के ख्यात धातु विज्ञानी प्रो.श्रीकांत लेले ने कहीं। वह रविवार को आईआईटी बीएचयू के एनी बेसेंट लेक्चर थिएटर में आयोजित नामकरण समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आईआईटी परिसर में आरंभ काल से विद्यमान सरोवर का नामकरण 'अनंत सरोवर' किया जाना संस्थान की विरासत की संरक्षण की दिशा में विशिष्ट पहल है। प्रशासनिक भवन के समीप स्थित यह सरोवर विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। छठ पूजा सहित विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.