धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शालू रानी को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल केमिकल इंजीनियरिंग जर्नल के एडिटोरियल बोर्ड में शामिल किया गया है। जर्नल के एडिटोरियल बोर्ड में भारत के मात्र छह सदस्य शामिल हैं। महत्वपूर्ण यह है कि वे भारत से संपादकीय बोर्ड में चयनित होने वाली एकमात्र महिला हैं। डॉ रानी का चयन एनर्जी स्टोरेज, एडवांस्ड मैटेरियल्स और नई इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके रिसर्च और अकादमिक योगदान की मान्यता है। उनका यह दायित्व आईआईटी के रिसर्च प्रोफाइल को मजबूत करते हुए संस्थान के फैकल्टी की इंटरनेशनल अकादमिक प्लेटफॉर्म पर बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। डॉ रानी ने कहा कि प्रतिष्ठित जर्नल के एडिटोरियल बोर्ड का हिस्सा बनना सम्मान की बात ह...