रुडकी, फरवरी 27 -- आईआईटी रुड़की की एक आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एसी लगाने का कार्य कर रहे एक युवक की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना से परिसर में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार संस्थान की रिहायशी बिल्डिंग में ठेकेदार के माध्यम से एसी लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 18 वर्षीय मोहम्मद हयाक उर्फ इसाक पुत्र आस मोहम्मद, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, लोनी, जिला गाजियाबाद सीढ़ियों के रास्ते ऊपर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...