आईआईटी का ''साथी'' अब ऑफलाइन भी करा रहा कोचिंग
कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर ने निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म ''साथी'' का पुडुचेरी और पंजाब में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी विस्तार कर दिया है। यहां के सरकारी स्कूलों के छात्रों की नीट की तैयारी साथी के माध्यम से कराई जा रही है। आईआईटी कानपुर के तैयार इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुडुचेरी में 571 सरकारी स्कूलों के छात्र कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। साथी के माध्यम से शैक्षणिक सहयोग, अध्ययन सामग्री, साप्ताहिक मॉक टेस्ट और दैनिक अभ्यास परीक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नीट के निकट आते ही 30 दिवसीय क्रैश कोर्स कराया जा रहा है। विगत वर्ष यहां 158 में से 36 छात्रों ने पुडुचेरी के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश लिया था।पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए भी साथी एक ऑनलाइन कैंप आयोजित कर रहा है, जिसमें लगभग 1,300 छात्र भाग ले रहे हैं। पंजाब में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.