आईआईटी का समन्वय 15 अक्तूबर को होगा दिल्ली में
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। देश के नवाचार, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञ, शिक्षाविद, उद्योग जगत, सरकारी संस्थान, स्टार्टअप्स और शोध संगठन को एक मंच पर लाने वाला आईआईटी कानपुर का समन्वय कार्यक्रम इस साल 15 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। नई दिल्ली के भारतमंडपम में होने वाले कार्यक्रम में देश भर से विशेषज्ञ जुटेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। सम्मेलन का उद्देश्य अत्याधुनिक शोध को उद्योग और समाज की जरूरतों से जोड़ना, नई तकनीकों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में 5जी-6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान आधारित नवाचार और उनके व्यावहारिक उपयोग पर व्यापक चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- अब IIT से पढ़ेंगे कक्षा 9 से 12 के छात्र, डेटा साइंस और एयरोस्पेस जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.