आईआईटी का दीक्षांत आज, 3104 छात्रों को मिलेगी उपाधियां
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर का 59वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार 3104 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। 1247 छात्रों को स्नातक की उपाधि, 1325 छात्रों को परास्नातक और 532 को आउटरीच उपाधि दी जाएगी। इस साल सर्वाधिक 448 मेधावियों को शोध उपाधियां दी जाएंगी। दीक्षांत में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के सागर केवी को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। चार वर्षीय पाठ्यक्रम में स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस के आदित्य वी और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के रित्विक शंकर को डायरेक्टर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के ध्रुव बुद्धदेव को रतन स्वरूप मेमोरियल पुरस्कार और फिजिक्स की राधिका प्रसाद को डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के डिपार्टमेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.