लखीमपुरखीरी, जून 21 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग के लखनऊ मंडल के 60 शिक्षकों को आईआईटी कानपुर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि शिक्षक छात्र-छात्राओं को सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया है कि शिक्षकों का चयन कर उनकी सूची भेजें। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा लखनऊ मंडल के जिलों, लखीमपुर, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव रायरबरेली क 60 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण आईआईटी कानपुर के सहयोग से आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- आईआईटी कानपुर शिक्षकों को देगा साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण सभी जिलों से 10-10 शिक्षकों की सूची मांगी ...