हमीरपुर, सितम्बर 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10 शिक्षकों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में आयोजित पांच दिवसीय विशेष डिजिटल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण का दूसरा बैच 21 से 25 सितंबर तक चला।

प्रशिक्षण का विवरण पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कंप्यूटर आधारित शिक्षण, डिजिटल तकनीक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), स्मार्ट क्लास, स्क्रैच पायथन तथा आधुनिक डिजिटल शैक्षिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा शिक्षण को अधिक व्यावहारिक, रोचक और तकनीक-अनुकूल बनाना रहा, ताकि विद्यार्थियों में डिजिटल एवं तकनीकी दक्षता विकसित की जा सके।

इन शिक्षकों ने प्राप...