लखनऊ, जुलाई 29 -- योगी सरकार में बड़ा फैसला -हर घर शुद्ध जल के संकल्प को नई उड़ान, यूपी में ग्रामीण जलापूर्ति, नदियों की सफाई और पुनरुद्धार को बनाएंगे हाईटेक -एआई तकनीक पर बढ़ाया भरोसा, आईआईटी कानपुर करेगा योजनाओं की एआई व डिजिटल निगरानी, आईआईएम इंदौर संभालेगा प्रबंधन -पारदर्शी और स्मार्ट जल प्रबंधन की ओर यूपी, लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे योजनाओं से जुड़े निर्माण लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी कानपुर (ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन) और आईआईएम इंदौर के साथ अहम समझौता किया है। विभाग ने देश के दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों को नॉलेज पार्टनर बनाया है। इस पहल का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल मॉनिटरिंग और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण जलापूर्ति, नदियों की सफाई और पुनरुद्धा...