लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय माध्यमिक स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों को आईआईटी कानपुर में रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के गुर सिखाए जाएंगे। यही नहीं जेईई का तोड़ शीर्षक से ट्रेनिंग देकर इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की बारीकियां भी सिखाई जाएंगी। झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के चार शिक्षकों का इसके लिए चयन किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज झांसी की भौतिक विज्ञान की शिक्षिका प्रीति खरे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज मोठ झांसी के भौतिक विज्ञान के शिक्षक शिवेन्द्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज मर्का बांदा के भौतिक विज्ञान के शिक्षक राजेश कुमार व राजकीय इंटर कॉलेज लोहरा बांदा के शिक्षक हरीश चंद्र निषाद शामिल हैं। शिक्षकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण 13 मार्च से लेकर 19 मार्च तक दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.