आईआईटी कानपुर में कैंसर का रिसर्च हब, प्रो. बुशरा अतीक को मिली बड़ी जिम्मेवारी
प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 8 -- ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बाद अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर कैंसर अनुसंधान का नया हब बनेगा। आईआईटी कानपुर में न सिर्फ कैंसर से जुड़ी विभिन्न बीमारियों पर अनुसंधान किया जाएगा, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक की मदद से प्रभावी इलाज का समाधान भी विकसित किया जाएगा। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की ओर से आईआईटी कानपुर को कैंसर रिसर्च हब के लिए चुना गया है। कैंसर के इलाज से जुड़े अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। आईआईटी कानपुर में स्थापित होने वाले इस कैंसर रिसर्च हब की अगुवाई बायोसाइंस एंड बायो इंजीनियरिंग (बीएसबीई) विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. बुशरा अतीक करेंगी। रिसर्च हब मेडिकल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.