प्रमुख् संवाददाता, फरवरी 15 -- आईआईटी कानपुर में आखिर ऐसा क्या चल रहा है, जो लगातार होनहार अपनी जान दे रहे हैं। शोधार्थी रामस्वरूप के सुसाइड के 25 दिन भी नहीं बीते कि शनिवार को तकनीकी स्टाफ अंजू कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। संस्थान में पिछले एक साल के दौरान हर दूसरे महीने एक आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। पढ़ाई का तनाव है या संस्थान में किसी चीज का प्रेशर, जो स्नातक-परास्नातक छात्रों के अलावा शोधार्थी और कर्मचारी भी इससे परेशान होकर अपनी जान दे रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद जांच कर न तो पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंच रही है और न ही आईआईटी की जांच इसके पीछे के कारणों का पता लगाकर दूर कर रहा है। आईआईटी कानपुर में पिछले 12 महीने में शनिवार को छठवीं आत्महत्या की घटना हुई है। संस्थान में छात्रों की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य ...