आईआईटी कानपुर के नोएडा कैंपस और IIIT लखनऊ में 281 करोड़ से बनेगा देश का पहला डीपटेक यू-हब
प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 21 -- देश का पहला डीपटेक यू-हब आईआईटी कानपुर के सेक्टर-62 स्थित नोएडा परिसर और आईआईआईटी लखनऊ में बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 281.03 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह अगले दो वर्षों में तैयार होगा। इस हब में मुख्य रूप से फिजिकल एआई, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, मेडटेक और रक्षा तकनीक जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे भारतीय वैज्ञानिकों के शोध को व्यावसायिक उत्पादों में बदलने में भी मदद मिलेगी।किना बड़ा होगा डीपटेक हब डीपटेक यू-हब कुल सात लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में बनेगा। इसमें पांच लाख वर्ग फुट का केंद्र आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में और दो लाख वर्ग फुट का केंद्र आईआईआईटी लखनऊ परिसर में स्थापित किया जाएगा। इसका संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.