आईआईटी कानपुर और जिला प्रशासन शामली के बीच एमओयू, तकनीक से सुधरेंगी जनसेवाएं
शामली, जून 21 -- शामली। जनसेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन शामली और आईआईटी कानपुर के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी हुई है। इस संबंध में फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटी कानपुर और जिला प्रशासन शामली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।एमओयू पर हस्ताक्षर जिला मजिस्ट्रेट आलोक यादव, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, फर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुए। 24 माह की अवधि वाले इस गैर-वित्तीय समझौते के तहत आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए जनपद की स्थानीय समस्याओं के लिए नवाचारी और तकनीक आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आईआईटी कानपुर और जिला प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.