देहरादून, मार्च 11 -- रुड़की। आईआईटी और बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी के बीच अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी हुई है। 11 मार्च को नोएडा स्थित आईआईटी रुड़की के जीएनईसी परिसर में दोनों संस्थानों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के तहत संयुक्त शोध, पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, संकाय आदान-प्रदान, प्रयोगशालाओं और संसाधनों का साझा उपयोग किया जाएगा। साथ ही कार्यशालाओं, सेमिनार और नवाचार-उद्यमिता कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। निदेशक प्रो. केके पंत और कुलपति प्रो. वी रामगोपाल राव ने कहा कि यह साझेदारी सतत ऊर्जा, एआई और उभरती तकनीकों में शोध को नई दिशा देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.