आईआईटी ऑफिसर्स फोरम गठित, रोहित बने अध्यक्ष
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में पहली बार सोमवार को ग्रुप ए के अधिकारियों का 'ऑफिसर्स फोरम' गठित हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अध्यक्ष उप कुलसचिव रोहित राय को चुना गया। पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास ने संस्थान के तंत्र में मंच की भूमिका बताई। उन्होंने समग्र संस्थागत लक्ष्य पूरा करने में रचनात्मक नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और संरचित संवाद के महत्व पर जोर दिया। तकनीकी अधिकारी डॉ. दीक्षित मल्होत्रा-सचिव और अरविंद कुमार सिंह-कोषाध्यक्ष चुने गए। निशा सिंह और अतुल कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य बने। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित राय समेत सारे पदाधिकारियों ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.