आईआईटी एडवांस बाद डब्लूबीजेईई में भी साकेत ने मारी बाजी
खगडि़या, जून 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के सलारपुर गांव निवासी मेधावी छात्र साकेत सुमन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए डब्लूबीजेईई में भी बाजी मारी है। साकेत सुमन ने 314वां रैंक क डब्लूबीजेईई 2026 में प्राप्त किया है। इससे पूर्व साकेत आईआईटी एडवांस्ड परीक्षा में भी सफलता हासिल कर चुके हैं। डब्लूबीजेईई में शानदार रैंक प्राप्त कर उन्होंने जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बैकअप विकल्प के रूप में इंजीनियरिंग की बेहतरीन शाखा में प्रवेश की संभावना सुनिश्चित कर ली है। साकेत की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता संजय कुमार सुमन एक हाई स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि माता अंजना कुमारी बिहार पुलिस में पीटीसी एएसआई (सहायक अवर निरीक्षक) के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- आईआईटी एडवांस बाद डब्लूबीजेईई में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.