धनबाद, जुलाई 2 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम में बुधवार को डॉक्टर्स-डे मनाया गया। संस्थान के डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने सम्मानित करते हुए कहा कि डॉक्टर किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। वे केवल बीमारियों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि पूरे परिसर को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर उप निदेशक प्रो शरत कुमार दास, एचसीसी चेयरपर्सन प्रो सुभाषीस चटर्जी, प्रबोध पांडेय, डॉ तनुश्री बनर्जी, डॉ एसपी श्रीवास्तव, डॉ भास्कर मंडल, डॉ रामजी पांडेय, डॉ जगमोहन कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ अनामिका गुप्ता, ऐश्वर्या राव, सत्येंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: रेलवे के डॉक्टरों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे : जीएमसीए...