धनबाद, अगस्त 2 -- नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने शुक्रवार को फैकल्टी सदस्यों के साथ संवादात्मक बैठक की। उन्होंने संस्थान की हालिया उपलब्धियों, भविष्य की प्राथमिकताओं और शिक्षण-शोध की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने फैकल्टी से संस्थान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रो. मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम को पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2027 में 701-710 ग्लोबल बैंड में स्थान मिला है, जो पूरे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसका श्रेय फैकल्टी, छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए कहा कि अब इस रैंकिंग में और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे。

शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ...