वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में अनुसंधान एवं परियोजना गतिविधियों से जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए अनिवार्य गोपनीयता समझौता (नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट-एनडीए) की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसका उद्देश्य संस्थान की बौद्धिक संपदा अधिकार की सुरक्षा को सुदृढ़ करना और गोपनीय सूचनाओं के अनधिकृत प्रकटीकरण से संभावित उल्लंघनों को रोकना है। एसोसिएट डीन (अनुसंधान एवं विकास) और बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. प्रदीप पाइक ने बताया कि स्वीकृत एनडीए प्रारूप का सभी को पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इनमें शोधार्थी, परियोजनाकर्मी, फेलो, इंटर्न, अंतरराष्ट्रीय आगंतुक, शोधकर्ता और कर्मचारी भी शामिल हैं। नए अनुसंधानों के बारे में किसी उद्योग या स्टार्टअप से जानकारी साझा करना इसका उल्लंघन माना जाएगा। डीन (अनुसंधान ए...