वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में इसरो, डीआरडीओ उत्कृष्टता केंद्रों के साथ संवेदनशील तकनीकों पर काम कर रही प्रयोगशालाओं की सुरक्षा व्यवस्था शिक्षा मंत्रालय के एक पत्र के बाद बढ़ा दी गई है। परिसर की सुरक्षा को लेकर मंथन के बाद संस्थान ने कई बदलाव और कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। मंत्रालय ने खासतौर पर बीएचयू के साथ परिसर साझा करने वाले आईआईटी बीएचयू में प्रवेश-निकास और निगरानी की व्यवस्था बनाई है। परिसर में धातु विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान सहित कई प्रयोगशालाओं में संवेदनशील तकनीकों पर रिसर्च चल रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भी कई प्रोजेक्ट जारी हैं। ऐसी प्रयोगशालाओं में अब बाहरी लोगों का प्रवेश रोका गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत आईआईटी बीएचयू में होने वाले सम्मेलनों, कार्यशालाओं और सांस्...