धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के 12 हॉस्टल में आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं खाना खाते हैं। संस्थान के हॉस्टल मेस में अभी गैस सिलेंडर उपलब्ध है। संस्थान को उम्मीद है कि आनेवाले समय में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी नहीं होगी। परेशानी हुई तो इसके विकल्प पर हमलोग विचार करेंगे। संभव है कि 15 मार्च या उसके बाद इस पर मंथन हो। संस्थान के स्टूडेंट जिमखाना अध्यक्ष प्रियांश केड़िया ने कहा कि गैस सिलेंडर से संबंधित मामला हमलोगों के नियंत्रण में है। अभी तक सभी हॉस्टल मेस संचालित है। निर्धारित मेन्यू के अनुसार खाना छात्रों को मिल रहा है।आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर की कमी या किल्लत हुई तो हमलोग अन्य विकल्प पर विचार करेंगे। क्या करना है, क्या नहीं करना है, इसपर मंथन किया जाएगा। हमलोगों को सूचना मिली है कि देश के कई संस्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.