आईआईटीयन बाबा ने कई परिवारों को किया बर्बाद, लाखों का पैकेज भी छोड़कर आई युवती
राधाकुंड (मथुरा), जून 3 -- UP News: गीता ज्ञान देने के नाम पर युवतियों का यौन शोषण करने के आरोपी आईआईटीयन संन्यासी बाबा को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसके चंगुल में फंसकर कई युवतियां और उनके घर परिवार बर्बाद हो गए। कई उच्च शिक्षित युवतियां तो लाखों का पैकेज छोड़कर उसके पास आई थीं। शातिर बाबा ने उनका ब्रेनवॉश इस तरह किया कि युवतियों के परिजन लेने आये तो वे घरवालों के साथ जाना तो दूर, बात भी नहीं करती थीं। इससे परिजन परेशान हो गये। गौरतलब है कि आईआईटीयन आरोपी उड़ीसा के अभिषेक मिश्रा ने शेरगढ़िया मोहल्ला, राधाकुंड में पहले किराये पर मकान लिया। इसके बाद अपना घर बनाकर ऑनलाइन आध्यात्मिक साइट के माध्यम से गीता ज्ञान देना शुरू किया। इससे पढ़े-लिखे युवक-युवती उसके सम्पर्क में आए। जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन युवक-युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.