घाटशिला, जुलाई 28 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के माटकू पंचायत के पिछली गांव निवासी नितेश सरदार ने वैश्विक मंच पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिंगापुर आधारित बहुराष्ट्रीय कंपनी "सस्टेनेबल लाइफ" में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर योगदान के बाद नितेश ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। आईआईटी मुंबई से बीटेक इंजीनियर नितेश सामाजिक संस्था गाजुड़ के संस्थापक और पूर्व भारतीय जीवन बीमा निगम पदाधिकारी के पुत्र हैं। सस्टेनेबल लाइफ कंपनी जलवायु अनुकूल सर्कुलर इकोनॉमी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी पर काम करती है। सम्मेलन में दुनिया के 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। नितेश की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उनक...