कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण के पल-पल को आईआईटीयंस ने अपने कैमरे में कैद किया। आईआईटी कानपुर में छात्रों के एस्ट्रोनॉमी क्लब की ओर से मंगलवार को चंद्र ग्रहण देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। क्लब के देवांश ने बताया कि सुबह से ही टेलीस्कोप और बाइनोकुलर लगाया गया था। टेलीस्कोप के 100 एमएम के लेंस की मदद से छात्रों ने पल-पल में बदल रहे चंद्र ग्रहण को न सिर्फ देखा बल्कि कैमरे में कैद भी किया। देवांश ने बताया कि चंद्रग्रहण के शुरुआती चरण नहीं देख पाए। क्योंकि उस समय चंद्रमा भारतीय रेंज में नहीं था। उन्होंने बताया कि ग्रहण की बारीकियां देखकर काफी कुछ सीखने को मिला। सामान्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को चांद बड़ा दिखाई दिया। दिव्यांश ने ऐसे आयोजन सभी शिक्षण संस्थानों में करने की अपील की।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.