धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी में सत्र-2026-27 के लिए दो वर्षीय एमटेक कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावित तिथि 20 मार्च है। अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। 21 जुलाई तक विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। 27 जुलाई से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। आईआईटी में एमटेक के 31 कोर्स में 798 सीटें है, जिनमें अनारक्षित के लिए 323, एससी के लिए 120, एसटी 60, ओबीसी एनसीएल 215, ईडब्ल्यूएस 80 सीटें हैं। महत्वपूर्ण यह है कि छात्र-छात्राएं एक से अधिक कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं और अधिकतम 10 प्राथमिकताएं चुन सकते हैं। सीओएपी के माध्यम से नामांकन: एमटेक एडमिशन की प्रक्रिया कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (सीओएपी) के माध्यम से पूरी होगी। आईआईटी ने एडमिशन शिड्यूल का नोटिस जारी कर दिया है। बताते चलें कि ए...