धनबाद, मई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियंत्रण विभाग ने दो वर्षीय एग्जीक्यूटिव एमबीए सत्र-2026-28 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 100 सीटों के लिए अब तक 50 से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। लिखित परीक्षा 14 जून को ली जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ ऑनलाइन साक्षात्कार 16 और 17 जून को होंगे। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन छह से 13 जुलाई के बीच तथा कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी। प्रबंधन अध्ययन व औद्योगिक अभियंत्रण के विभागाध्यक्ष प्रो संदीप मंडल, एग्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम के समन्वयक प्रो नीलाद्रि दास, सह-समन्वयक प्रो रश्मि सिंह व प्रो शशांक बंसल ने जानकारी दी। यह कोर्स विशेष रूप से कार्यरत पेशेवरों, अधिकारियों और उद्यमियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया, ताकि वे नौकरी जारी रखते...