सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में 25 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल प्रदेश स्थित अरुणाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज के दौरे पर पहुंचा। इस दौरान आईआईए सदस्यों ने विश्वविद्यालय के साथ 16 एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना, नामसाई जिले के विधायकगण, विश्वविद्यालय की प्रेजिडेंट गार्गी लोचन, चेयरमैन अश्वनी लोचन, वाइस चांसलर मि. झा की मौजूदगी में एमओयू हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी स्थित लोक भवन में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के आतिथ्य में पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर असम के आयुक्त उद्योग...