सहारनपुर, सितम्बर 17 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 40वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को आईआईए सहारनपुर चैप्टर द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम कामधेनू उद्योग नगर में बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया और देश-प्रदेश की समृद्धि तथा उद्योगों की उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा उद्योग एवं नवाचार के प्रतीक हैं और उनकी पूजा उद्योग जगत के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ और सदस्यों ने आईआईए के उज्जवल भविष्य के लिए संकल्प लिया। इस दौरान राजकुमार अरोड़ा, कृष्ण राजीव सिंघल, संजीव अरोड़ा, प्रमोद सडाना, संजय बजाज, सतीश अरोड़ा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.