कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने एसजीएसटी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित की। संचालन संस्था के महामंत्री विक्रांत अग्रवाल ने किया। चैप्टर अध्यक्ष आरके अग्रवाल ने कारूगेटेड बॉक्स उद्योग की रिफंड समस्या को उठाया। कहा कि इस उद्योग पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत है, जिसे घटाकर पांच प्रतिशत सुझाव दिए जाने का सुझाव दिया। उद्यमियों ने मांग की कि मामूली क्लर्कियल व टेक्निकल त्रुटियों के मामले में अनावश्यक डिटेंशन न किया जाए। ऐसे मामलों में शीघ्र रिलीज की व्यवस्था हो। साथ ही, न्यायालयों से स्थापित विधिक प्रावधानों का फील्ड लेवल पर प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार सिंह वैश्य सम्भाग सी ने विभाग से किये गए परिवर्तनों के सम्बन्ध में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप ...